
छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं किसानोपयोगी शोध कार्यों पर बल Publish Date : 06/02/2026
छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं किसानोपयोगी शोध कार्यों पर बल
छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं किसानोपयोगी शोध कार्यों पर दिया जाएगा विशेष बढ़ावा दिया जाएगा।
-कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने विश्वविद्यालय में जल्द ही नए डिग्री प्रोग्राम के अलावा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने हेतु सभी अधिष्ठाओं को निर्देश दिए और कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य लोगों को भी इन कोर्स का लाभ हो।
ऐसे प्रयास तेजी के साथ प्रारंभ कर दिए जाएं, उन्होंने निर्देश दिए की परियोजनाओं में जो भी कार्य किए जाने हैं उनमें तेजी लायी जाए और गुणवत्ता युक्त कार्य करते हुए उनके अच्छे परिणाम को किसानों तक ले जाया जाए। इस प्रकार के प्रयास और कार्य सभी शिक्षकों और विज्ञानिको प्रयास करने होंगे।

कुलपति ने विश्वविद्यालय में विभिन्न निर्देशकों तथा विभिन्न महाविद्यालय के अधिष्टताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का 15 से 20 मिनट का पावर पॉइंट के प्रेजेंटेशन देखा। इस प्रकार के प्रेजेंटेशन से कुलपति ने दो दिन में ही पूरे विश्वविद्यालय रोड मैप तैयार कर तेजी से उस पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव प्रोफेसर रामजी सिंह, समस्त निदेशक, अधिष्ठाता एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ ऑफिसर्स भी मौजूद रहे।
