
आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा, दवाओं पर कड़ी निगरानी Publish Date : 06/02/2026
आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा, दवाओं पर कड़ी निगरानी
वित्त मंत्री ने कहा कि कौविड के बाद आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता और पहचान मिली है। आयुष फार्मेसी और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा।
आयुर्वेदिक दवाइयों की जांच के लिए राष्ट्रीय लैब बनाई जाएंगी। अगले पांच साल में एक लाख पेशेवर विशेषज्ञ स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार किया जाएगा। भारतीय योग दुनियाभर में फैले, इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वित मंत्री ने सेंट्रल ड्रग कंट्रोलर को और अधिक सशक्त बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसका उद्देश्य भारतीय दवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है ताकि 'मेड इन इंडिया' दवाएं दुनिया भर में भरोसा जीत सकें। कड़े नियमों और बेहतर निगरानी से नकली दवाओं पर लगाम लगेगी।
