कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा किया गया महाविद्यालयों एवं फसल अनुसंधान प्रक्षेत्र का निरीक्षण      Publish Date : 03/02/2026

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा किया गया महाविद्यालयों एवं फसल अनुसंधान प्रक्षेत्र का निरीक्षण

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त जी ने आज परिसर में स्थित विभिन्न महाविद्यालय का निरीक्ष्ण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक उच्च कोटि के जनरल्स में रिसर्च पेपर प्रकाशित करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही उच्च कोटि का शोध कार्य करने के लिए भी आदेशित किया। उन्होंने प्रत्येक फैकल्टी से कहा कि उसके पास कम से कम एक प्रोजेक्ट अवश्य ही होना चाहिए और जिसके पास परियोजना नहीं है वह अपनी परियोजना बनकर तैयार रखें और जैसे ही विभिन्न ऑर्गेनाइजेशन से डिमांड आती है तो तुरंत परियोजना को सबमिट करें। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक, शिक्षण कार्य के साथ-साथ शोध में भी अच्छा कार्य कर सकेंगे।

                                    

उन्होंने कहा शोध की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए और विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक पेटेंट लेने के उद्देश्य कार्य किया जाना चाहिए। यदि गुणवत्ता युक्त शोध होगा तो इसका सीधा लाभ हमारे छात्रों के साथ-साथ क्षेत्र एवं देश के तमाम किसानों को भी मिल सकेगा।

कुलपति के इस भ्रमण में निदेशक शोध डॉक्टर कमल खिलाड़ी, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ गोपाल सिंह, अधिष्ठाता तक कृषि डॉक्टर विवेक धामा, अधिष्ठाता टेक्नोलॉजी डॉक्टर जयवीर यादव, अधिष्ठाता बायोटेक्नोलॉजी डॉक्टर रविंद्र कुमार, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉक्टर उदय प्रताप शाही, निदेशक ट्रेनिंग एंड रिप्लेसमेंट डॉक्टर आर. एस. सेंगर, डॉक्टर लोकेश गंगवार, डॉक्टर एस. के. सिंह, डॉक्टर पुरुषोत्तम, डॉक्टर पंकज चौहान और डॉक्टर आकाश तोमर आदि सभी लोग मौजूद रहे।