पूर्व कुलपति की गई विदाई      Publish Date : 02/02/2026

                     पूर्व कुलपति की गई विदाई

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज पूर्व कुलपति डॉ के. के. सिंह को विदाई दी गई। उन्होंने 3 साल 4 माह तक इस विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर कार्य किया। उनका विदाई समारोह वेटरनरी कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया था।

                               

इस अवसर पर वर्तमान कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने संबोधित करते हुए कहा की पूर्व कुलपति का कार्यकाल काफी अच्छा रहा और उनका प्रयास होगा कि वह इस विश्वविद्यालय को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर सकें। इसमें सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की सभी लोग अपने स्तर से विश्वविद्यालय हित में अधिक से अधिक कार्य करें, जिससे इस विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा सके। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुल सचिव डॉक्टर रामजी सिंह, निदेशक, अधिष्ठाता, विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे और उन्होंने पूर्व कुलपति को विदाई दी।