वेस्लेयन यूनिवर्सिटी का फ्री ऑनलाइन कोर्स      Publish Date : 02/02/2026

           वेस्लेयन यूनिवर्सिटी का फ्री ऑनलाइन कोर्स

वेस्लेयन यूनिवर्सिटी की ओर से सामाजिक मनोविज्ञान का एक फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किया गया है। चार सप्ताह के इस कोर्स के लिए प्रति सप्ताह लगभग दस घंटे का समय देना होगा, हालांकि आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अध्ययन कर सकते हैं।

इस कोर्स में छात्रों को मनोविज्ञान, अनुसंधान, समाजशास्त्र, प्रेरक संचार, संघर्ष प्रबंधन, पारस्परिक संचार, प्रयोग, नैतिक मानक और आचरण, बिहेवियरल मैनेजमेंट, विविधता जागरूकता और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विभिन्न कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। कोर्स को सात मॉड्यूल में विभाजित किया गया है, जिनमें सामाजिक मनोविज्ञान क्या है और इसका अध्ययन क्यों जरूरी है, लोग अपने और दूसरों के व्यवहार को कैसे समझाते हैं आदि विषय शामिल हैं।

आवेदक कोर्स के लिए आधिकारिक लिंक tinyurl.com/3cxcs8rh पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।