कृषि विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलपति की बजट पर प्रतिक्रिया      Publish Date : 01/02/2026

कृषि विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलपति की बजट पर प्रतिक्रिया

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को शिक्षण क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानपयोगी बजट बताया है।

छात्रों के लिए विस्तृत प्रावधान

इस बार का बजट शिक्षा बजट कुल 1.39 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें स्कूल शिक्षा के लिए 83,561 करोड़ और उच्च शिक्षा के लिए 55,725 करोड़ आवंटित किए गए। हर जिले में STEM लड़कियों के लिए हॉस्टल, 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप, AI लर्निंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया। 1, 3, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स तथा NEP 2020 के तहत स्किल ट्रेनिंग बढ़ाई जाएगी।

किसानों के लिए विस्तृत प्रावधान

                             

कृषि के लिए 1.62-1.63 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन हुआ, जो आय बढ़ाने और ग्रामीण रोजगार पर फोकस करता है। बहुभाषी AI कृषि टूल (फसल योजना, मौसम, कीट नियंत्रण, बाजार मूल्य के लिए), किसान क्रेडिट कार्ड सीमा 3 लाख से 5 लाख रुपये, PM-Kisan जारी। नारियल, चंदन, अखरोट, काजू जैसी फसलों को बढ़ावा, पशुपालन के लिए क्रेडिट सब्सिडी योजना और FPO को मजबूती।