
छात्रों के समग्र विकास पर काम करना होगा, जिससे छात्र रोजगार दाता बन सके Publish Date : 01/02/2026
कुलपति जी की प्रेस वार्ता के अंश
"छात्रों के समग्र विकास पर काम करना होगा, जिससे छात्र रोजगार दाता बन सके"
-कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त
-
विश्वविद्यालय की और अच्छी रैंकिंग लाने के लिए किया जाएगा प्रयास
-
न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार शुरू किये जाएंगे डिप्लोमा डिग्री कोर्सेज
-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए होगा कार्य
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने चार्ज संभालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यहां पर कुलपति बनने के लिए उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल माननीय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कृषि में उत्तर प्रदेश राज्य का एक महत्वपूर्ण स्थान है। एग्रीकल्चर तथा फूड ग्रेन प्रोडक्शन में उत्तर प्रदेश का स्थान देश में पहला है। उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी एग्रीकल्चर पर आधारित है। यहां पर गन्ना, धान, गेहूं और आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां की सॉइल की फर्टिलिटी भी अच्छी है। इसलिए यूनिवर्सिटी का प्रयास होगा कि वह इस और अधिक ध्यान दें, जिससे यहां की उत्पादकता और अधिक बढ़ाई जा सके विश्वविद्यालय में किसान उपयोगी तकनीक का विकास करना होगा जिससे उनके कम समय में तकनीक को पहुंचाया जा सके और उनको कृषि विश्वविद्यालय की तकनीक का लाभ मिल सके।

