कृषि विश्वविद्यालय में आज नए कुलपति ने किया पदभार ग्रहण      Publish Date : 01/02/2026

कृषि विश्वविद्यालय में आज नए कुलपति ने किया पदभार ग्रहण

“किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि का विकास नवाचार से करना पड़ेगा”

                                                                                                                               -कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज नए कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने कुलपति का कार्यभार ग्रहण लिया है। उन्होंने कुलपति का चार्ज पूर्व कुलपति डॉक्टर के. के. सिंह से ग्रहण किया। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान आईवीआरआई में कुलपति एवं निदेशक रहे डॉक्टर त्रिवेणी दत्त को प्रदेश की माननीय  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेरठ कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष के लिए कार्यकाल निर्धारित किया गया है। डॉ दत्त आईवीआरआई बरेली में वर्ष 2021 और 22 में निदेशक पद पर नियुक्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लंम्पी डिजीज पारवो कैनाइन वैक्सीन, रोहिलखंड भेड़, बकरी, गाय और खच्चर की नस्लो के पंजीकरण समय लगभग 12 प्रौद्योगिकियों का व्यवसायीकरण रिलीज कराया है।

                             

डॉक्टर त्रिवेणी डेट को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान एवं कृषि क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का शैक्षिक शोध प्रसार और प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने कृषि विज्ञान में स्नातक आईवीआरआई इज्जत नगर से पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन में परास्नातक और पशु प्रजनन में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। डॉ0 दत्त बताया कि वह विश्वविद्यालय किसान, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र हित में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया की उनके मार्गदर्शन में आठ पशु नस्लों प्रजातियां 18 उत्पादन 6 तक एवं 12 पशु चिकित्सा उपकरण का विकास किया गया था। उनके नाम दो पेटेंट जो पंजीकृत डिजाइन और 11 कॉपीराइट दर्ज हैं। उन्होंने विकसित तकनीक का व्यवसायिक्करण कर साथ औद्योगिक इकाइयों को हस्तांतरित किया, इससे लगभग 4.42 करोड रुपए का राजस्व मिला। उन्होंने 142 आईसीटी आधारित शिक्षण टूल्स इन में 45 मोबाइल एप और तीन चैट बॉट शामिल है।

                                     

इसके साथ ही पशुपालकों के लिए 10 वैज्ञानिक पैकेज आप प्रैक्टिसेज भी तैयार कराए गए थे। डॉ त्रिवेदी दत्त के नाम 333 शोध पत्र 29 पुस्तक और 15 प्रशिक्षण पुस्तक प्रकाशित हैं। उनकी पहल पर विभिन्न स्तरों के डिग्री डिप्लोमा प्रमाण पत्र व दूरस्थ शिक्षा आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए गए थे। उन्होंने कुलपित का चार्ज ग्रहण करने के उपरांत बताया कि वह किसान छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों कर्मचारियों के विकास के लिए कार्य करेंगे, जिससे यह विश्वविद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बन सके।