
केएआईएसटी-एक्स ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप Publish Date : 30/01/2026
केएआईएसटी-एक्स ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप
केएआईएसटी-एक्स ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह केएआईएसटी एडवसंस्ड इंस्टीट्यूट फॉर साइंस के द्वारा अन्तरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक वित्तपोषित इ्रटर्नशिप प्रोग्राम है। इस इंटर्नशिप की अवधि सात सप्ताह की होगी और यह 1 जुलाई से 14 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जानी है।

इस इंटर्नशिप का उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को केएआईएसटी की प्रयोगशालाओं में शोध गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। चयनित उम्मीद्वारों को वास्तविक व्यय के आधार पर, अधिकतम 10,00,000 साउथ कोरियाई वॉन (केआरडब्ल्यू) सहित अन्य वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीद्वार इसके अधिकारिक लिंक: tinyurl.com/w9/6jmw पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
