
ओशन लीडर्स फेलोशिप प्रोग्राम-2026 Publish Date : 24/01/2026
ओशन लीडर्स फेलोशिप प्रोग्राम-2026
ओशन लीडर्स फेलोशिप प्रोग्राम-2026 के लिए योग्य उम्मीद्वारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह दुनियाभर के उम्मीद्वारों के लिए आठ माह की अवधि वाली एक पूर्णतः वित्तपोषित फेलोशिप है। यह फेलोशिप विशेष रूप से वैश्विक 30 30 पहल पर केन्द्रित है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक पृथ्वी की 30 प्रतिशत भूमि और महासागरों की सुरक्षा को सुनिश्च्ति करना है। इस फेलोशिप के लिए उम्मीद्वार समुद्री संरक्षित क्षेत्रों (एमपीए) तथा जैव-विविधता लक्ष्यों के राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन को गति प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।

आवेदन के समय उम्मीद्वार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही, समुद्री संरक्षण, जलवायु परिवर्तन या पर्यावरण नीति के क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता अथवा इसकी प्रबल सम्भावनाएं प्रदर्शित करनार आवश्यक है। फेलोशिप के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीद्वार अधिकारिक लिंक oalliance.org/ocean-leaders-felloship पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
