सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न      Publish Date : 16/01/2026

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

  • शैक्षणिक, शोध व प्रशासनिक गुणवत्ता सुधार पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की सातवीं बैठक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. के. के. सिंह ने की।

बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, विस्तार एवं प्रशासनिक गतिविधियों की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पाठ्यक्रम सुधार, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम एवं परियोजनाएं, प्रकाशन एवं पेटेंट नीति, प्रयोगशालाओं का मान्यता प्राप्तिकरण, ई-कार्यालय प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा अपशिष्ट प्रबंधन नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए।

                                  

बैठक में विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें डॉ. जेनिथा इमैनुएल (डीन, खाद्य प्रसंस्करण एवं फसल प्रौद्योगिकी महाविद्यालय), डॉ. रामजी सिंह (कुलसचिव), पंकज कुमार चतुर्वेदी (वित्त नियंत्रक), डॉ. मृदुल कुमार गुप्ता (वरिष्ठ प्राध्यापक, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय), *डॉ. सत्य प्रकाश (प्राध्यापक, उद्यानिकी) आदि शामिल रहे।

डॉ. यू. पी. शाही (प्राध्यापक, कृषि), डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सिंह (सह-प्राध्यापक, प्रौद्योगिकी), डॉ. प्रेरणा सिकरवार (सहायक प्राध्यापक, प्रौद्योगिकी), सुनील चौधरी (प्रबंध निदेशक, फ्रायो फूड प्राइवेट लिमिटेड), विनीत कुमार (निदेशक, ग्रीनलैंड एग्रो मार्केटिंग), डॉ. लोकेश कुमार गंगवार (निदेशक, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) तथा शोधार्थी कोश महाजन शामिल रहे।

                                           

बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. के. के. सिंह ने कहा कि आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ विश्वविद्यालय में निरंतर गुणवत्ता सुधार का प्रभावी माध्यम है। सभी संबंधितों के सहयोग से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।