
अक्षरधाम कॉलोनी में लोहड़ी मनाई गई Publish Date : 14/01/2026
अक्षरधाम कॉलोनी में लोहड़ी मनाई गई
अक्षरधाम कॉलोनी में अनामिका भल्ला के घर पर लोहड़ी का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ बनाया गया। इस अवसर पर गिद्दा, नाच, गाना एवं अंताक्षरियों का महिलाओं द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान मूंगफली, मक्का, रेवाड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में अनामिका भल्ला, पूनम रानी, बबीता, नीलम गुप्ता, कमलेश, दिव्या शर्मा, कोमल महेश्वरी, सरिता सेंगर, अंजना गौतम, अलका सिंह, श्वेता गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थिति रही।
