
सीवीसीई इंटरनेशनल माउंटेन फोटो कॉन्टेस्ट Publish Date : 12/01/2026
सीवीसीई इंटरनेशनल माउंटेन फोटो कॉन्टेस्ट
सैन सेबेस्टियन के माउंटेनियरिंग क्लब वास्को डी कैंपिंग एलकार्टिया द्वारा इंटरनेशनल माउंटेन एक्टिविटी फोटो कॉन्ट्रेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए दुनिया भर के शौकिया और पेशेवर फोटोग्राफरों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम तीन तस्वीरें जमा कर सकता है। इस कॉन्टेस्ट में केवल डिजिटल कैमरे से ली गई तस्वीरें स्वीकार की जाएंगी और जमा की गई छवियों का डिजिटल प्रारूप उपलब्ध होना आवश्यक है।

ग्रैंड प्राइज विजेता को 1,500 यूरो और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि अन्य विजेताओं को 500 यूरो से 800 यूरो तक और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जमा की गई तस्वीरें पूरी तरह से उनकी अपनी मौलिक रचना है। कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक लिंक:
cvcephoto.com/index.php/en/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
