
चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन Publish Date : 23/12/2025
चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन
आज दिनांक 23.12.2025 को माननीय स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी (भूतपूर्व प्रधानमन्त्री) के 123वें जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन कुलपति जी की अध्यक्षता में नैदानिक सभागार, पशु-चिकित्सा महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कृषकों के द्वारा चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 रविन्द्र कुमार, अधिष्ठाता, जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय द्वारा स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

निदेशक प्रसार डॉ0 पी0 के0 सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कुलपतिजी, कुलसचिव, निदेशकगण, अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्षेत्र जनपदों से आये कृषकों के स्वागत सम्बोधन के साथ बताया गया कि आज कार्यक्षेत्र जनपदों से 18 प्रगतिशील कृषकों का सम्मान किया जा रहा हैं।
कुलपति डॉ0 के0 के0 सिंह जी ने अध्यक्षीय सम्बोधन में अपने विचार रखते हुए कहा कि किसान गेहूँ एवं गन्ना के साथ-साथ अन्य फसलों को भी अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें। देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में किसानों का मत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। देश की बढ़ती हुई जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है साथ ही गाँव स्तर पर लघु उद्योग स्थापित होने से ग्रामीण युवकों को रोजगार के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार हुआ। कुलपति जी ने समस्त चयनित कृषकों को शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक श्रीराहुलकुमार (केला, गन्ना सहफसली खेती एवं नवीनतम बायोफोर्टीफाइड प्रजातियों का संरक्षण), जनपद-बिजनौर, श्री अतर सिंह (पशु-पालन), जनपद- बदायूँ, श्री भूपेन्द्र सिंह (मधुमक्खी पालन), जनपद- मुरादाबाद एवं श्री रामेश्वर (ड्रैगन फ्रूट तथा सहफसली खेती), जनपद- मेरठ ने अपनी सफलता की कहानी से सबको अवगत कराया।
डॉ0 कमल खिलाड़ी, निदेशक शोध ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, समस्त निदेशक, समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, अन्य वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजन में प्रसार निदेशालय के डॉ0 सतेन्द्र कुमार, डॉ0 मुकेश कुमार, डॉ0 पी0 के0 सिंह, डॉ0 एस0 के0 लोधी, डॉ0 एस0 के0 त्रिपाठी, डॉ0 हरिओम कटियार, श्री वी0 पी0 सिंह एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
