
कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों ने हाइड्रोपोनिक्स तकनीक की ली जानकारी Publish Date : 26/11/2025
कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों ने हाइड्रोपोनिक्स तकनीक की ली जानकारी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज अब बायोटेक्नोलॉजी में स्थित प्लांट बायोटेक्नोलॉजी विभाग में सीड मानी से तैयार किए गए हाइड्रोपोनिक सिस्टम में उगाई जा रही स्ट्रॉबेरी की खेती की जानकारी भगवानपुर इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने ली। यह हाइड्रोपोनिक सिस्टम डॉक्टर निधि सिंह द्वारा तैयार किया गया है और इस हाइड्रोपोनिक सिस्टम में सीड मानी परियोजना के अंतर्गत स्ट्रॉबेरी प्रोडक्शन का कार्य किया जा रहा है।
इस डिवीजन के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर. एस. सेंगर ने बताया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. के. सिंह के दिशा निर्देशन में पहली बार सीट मानी परियोजना के अंतर्गत शिक्षकों को परियोजनाएं दी गई है, जिनके माध्यम से शोध का कार्य किया जा रहा है। जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को नई तकनीक की दी जा सके। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा की गई इस नई पहल से पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ-साथ सिटीज में रह रहे लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।

भगवानपुर राजकीय कॉलेज के छात्रों द्वारा इस तकनीक को देखकर काफी सराहना की गई। कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनू बंसल ने बताया कि आने वाले समय में इस तरह की तकनीक लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इस दौरान कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय अन्य प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण कराया गया। इस दौरान कॉलेज के परिवेश कुमार, रितिका गुप्ता और शोभा पाल के अलावा लगभग 86 छात्राओं ने तकनीक का अवलोकन किया।
