
खेत में किसान और सीमा पर जवान ही हैं असली हीरो Publish Date : 18/11/2025
खेत में किसान और सीमा पर जवान ही हैं असली हीरो
अगर सही मायने में देखा जाए तो खेत में किसान और सीमा पर जवान ही हमारे देश के असली हीरो है, बाकी अन्य सिर्फ दिखावटी हीरो है। फिल्मों में जो हीरो दिखाए जाते हैं वह भले ही लोगों को प्रेरित करते हो, लेकिन किसान और जवान ना हो तो ना देश की रक्षा हो सकेगी और ना ही घर परिवार का भरण पोषण हो सकेगा। यदि किसान मेहनत नहीं करेगा तो हमें अन्न नहीं मिलेगा और इससे लोगों का विकास प्रभावित होगा। इसलिए हम सभी लोगों का प्रयास होना चाहिए कि देश की सेवा के लिए इन दोनों को ही सहयोग और पूर्ण सम्मान दें। यदि हम सब किसान और जवान का सहयोग करेंगे तो आधुनिक हथियार खरीद कर देश की सेवा को और अधिक मजबूत एवं शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
इसलिए हम सभी का प्रयास यह होना चाहिए कि मानव जीवन के जो असली हीरो है उन्हें सम्मान दें और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में उनका भरपूर सहयोग करें। किसान अपने खेत में जो अन्न उगता है उसको उचित कीमत पर हम सभी लोगों को खरीदना चाहिए, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके और वह अपना जीवन यापन अच्छी तरह से कर सके।

इसलिए कोई भी किसान यदि अपने उत्पाद को बेचता हुआ दिखाई देता है तो हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि उसके द्वारा मांगी गई दर पर उसके सामान को खरीदें जिससे किसान को अपने उत्पाद का उचित दाम मिल सके और वह भी अन्य लोगों की तरह अपना और अपने परिवार का जीवन अच्छी तरह से व्यतीत कर सके। इसके लिए हम सभी लोगों का अब यह प्रयास होना चाहिए कि हम एक ऐसी वैचारिक क्रांति को बढ़ावा दे, जिससे किसान और सीमा पर जवानों को उचित सम्मान दिया जा सके। इसके लिए हम सभी लोग प्रयास करते हुए एक सामाजिक क्रांति का आगाज कर उसे बढ़ावा देना चाहिए।
