
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की इंटर्नशिप Publish Date : 08/11/2025
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की इंटर्नशिप
-
एनएचआरसी का पहल
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की ओर से इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए योग्य उम्मीद्वारों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों में मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता के सम्बन्ध में उन्हें इसके प्रति जागरूक करना है। आवेदक छात्र किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याय के नियमित पाठ्यक्रमों जैसे मानवाधिकार में पीजी डिप्लोमा, या एमए, राजनीति विज्ञान या एलएलबी आदि में नामांकित होना चाहिए।
छात्रों को बारहवीं और उसके बाद डिग्री कार्यक्रमों में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य
इसके साथ ही आवेदक की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में मानवाधिकारों के सम्बन्ध में व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने का एक उत्तम अवसर प्राप्त होगा। आवेदन करने के इच्छुक छात्र प्रोग्राम के अधिकारिक लिंक: tinyurl.com/4cbbe7pw पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
