
“स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता”थीम पर एन.एस.एस. विशेष शिविर का द्वितीय दिवस सम्पन्न Publish Date : 04/11/2025
“स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता” थीम पर एन.एस.एस. विशेष शिविर का द्वितीय दिवस सम्पन्न- 04-11-2025
जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन आज दिनांक 04 नवंबर 2025 को “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता”विषय पर ग्राम मेथना इंदर सिंह, ब्लॉक दौराला (मेरठ) में आयोजन हुआ। शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवकों ने ग्राम में रैली निकाल कर लोगों को नशा मुक्ति एवं सेहतमंद रहने के लिए जागरूक किया और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर घर घर जाकर पुरुषों और महिलाओं को स्वस्थ भोजन और सेहतमंत रहने की जानकारी उनसे साझा किया।
इस शिविर में ग्राम मेथना की आशा बहु ने भी मदद की। ग्रामीणों को छात्रो द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छ जीवनशैली तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ जीवनशैली की जानकारी दी गई। हमे कैसे दौरान अपने आपको कैसे स्वस्थ रखना चाहिए। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशा मुक्त और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।

यह कार्यक्रम प्रोग्राम ऑफिसर डॉ बुद्ध्यश गौतम एवं डॉ निधि सिंह, ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ। मानस, अनुकृति, सचिन, उत्कर्ष, आदिल सहित सभी स्वयंसेवकों ने योगदान दिया।
