“किसान विकास” थीम पर एन.एस.एस. विशेष शिविर का प्रथम दिवस सम्पन्न      Publish Date : 03/11/2025

“किसान विकास” थीम पर एन.एस.एस. विशेष शिविर का प्रथम दिवस सम्पन्न- 03-11-2025

 

बायोटेक्नोलॉजी कॉलेज, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ

 सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के बायोटेक्नोलॉजी कॉलेज की द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 03 नवंबर 2025 को “किसान विकास” विषय के साथ ग्राम मेथना इंदरसिंह, ब्लॉक दौराला (मेरठ) में हुआ। शिविर के प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों ने ग्राम में डोर-टू-डोर सर्वे किया और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को विशेष रूप से आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड, तथा किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के लाभ, उपयोगिता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। स्वयंसेवकों ने ग्राम की पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का भ्रमण भी किया और वहाँ की सुविधाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विद्यार्थियों को समाजसेवा और ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराना था।

                                                          

यह कार्यक्रम प्रोग्राम ऑफिसर डॉ बुद्ध्यश गौतम एवं डॉ निधि सिंह, प्रोफेसर डॉ नीलेश कपूर, ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ। मानस, अनुकृति, सचिन, उत्कर्ष, उत्सव सहित सभी स्वयंसेवकों ने योगदान दिया।