
कीटनाशक छिड़काव (स्प्रे) करते समय दो किसानों की मौत Publish Date : 31/10/2025
कीटनाशक छिड़काव (स्प्रे) करते समय दो किसानों की मौत
कीटनाशक छिड़काव (स्प्रे) करते समय दो किसानों की मौत की खबर बेहद दुःखद है और एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है।
किसान कीटनाशक स्प्रे करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
1. छिड़काव से पहले:-
- कीटनाशक की बोतल पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उन्हीं के अनुसार सही मात्रा का उपयोग करें।
- बच्चों और पालतू जानवरों को छिड़काव वाले क्षेत्र से दूर रखें।
- पानी के स्रोतों जैसे कुओं, नदियों या तालाबों के पास छिड़काव न करें।
- कीटनाशक घोल बनाने के लिए, सही उपकरण का उपयोग करें और कभी भी नंगे हाथों का प्रयोग न करें।
- छिड़काव खाली पेट कभी भी न करें।
2. छिड़काव करते समय:-

- हमेशा हवा की दिशा में छिड़काव करें, हवा के विपरीत दिशा में छिड़काव न करें।
- सुबह या शाम को छिड़काव करें, जब हवा का वेग कम हो और तापमान अधिक न हो।
- धूप में छिड़काव न करे।
- छिड़काव करते समय कुछ भी खाएं-पिएं नहीं या धूम्रपान न करें।
3. छिड़काव के बाद:-
- सुरक्षात्मक उपकरण हटा दें, फिर तुरंत अपने कपड़े बदलें और साबुन से स्नान करें।
- छिड़काव के बाद उपकरण को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।
- खाली कीटनाशक की बोतलों को नष्ट कर दें और उनका दोबारा उपयोग न करें।
- छिड़काव किए गए क्षेत्र में तब तक किसी को प्रवेश न करने दें जब तक कीटनाशक सूख न जाए या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार न हो जाए।
- यदि आपको कोई प्रतिकूल प्रभाव महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
