
एकाउंटेंसी का फ्री ऑनलाइन कोर्स Publish Date : 28/10/2025
एकाउंटेंसी का फ्री ऑनलाइन कोर्स
एनसीईआरटी का एकाउंटेंसी X-1 पार्ट-I कोर्स
एनसीईआरटी की ओर से एकाउंटेंसी X-1 पार्ट-I कोर्स की पेशकश की जा रही है। इस कोर्स की अवधि 24 सप्ताह की है। कोर्स के दौरान वीडियो व्याख्यान, प्रिंट आउट निकालने के योग्य अध्ययन सामग्री के अतिरिक्त क्विज और असाइनमेंट आदि भी शामिल किए गए हैं, जिससे कि छात्र अपने प्राप्त ज्ञान का स्व-मूल्यांकन भी कर सकेंगे।
उक्त कोर्स लेखांकन के विभिन्न पक्षों जैसे बही खाता, जर्नल लेजर, बैंक रीकंसिलिएशन, ट्रॅयल बैलेंस, डिप्रिशिएशन, बिल ऑफ एक्सचेंज आदि पर आधारित है, जो कि विशेषरूप से 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए तैयार किया गया है।
इस कोर्स के अन्तर्गत विद्यार्थियों को वित्तीय लेन-देन की उचित रिकॉर्डिंग, लाभ-हानि का निर्धारण, वित्तीय पूर्वानुमान और लेखांकन की विश्वसनीयता के सम्बन्ध में अवगत कराया जाएगा।
इस कोर्स के अन्तर्गत छात्रों को विभिन्न इंटरेक्टिव सुविधाएं, जैसे कि चर्चा के लिए मंच और विशेषज्ञों के माध्यम से समस्यओं का समाधान सेशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कोर्स करने के इच्छुक छात्र कोर्स के अधिकारिक लिंकः पर जाकर 20 फरवरी, 2026 तक कोर्स में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
छात्रों के लिए एक विशेष पहलः
ड्यूक्स प्लस एस्से कॉम्पिटिशन-2025

ड्यूक्स एजुकेशन की ओर से ड्यूक्स प्लस एस्से कॉम्पिटिशन-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस वार्षिक निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है, जिस पर वह शिक्षा, कानून एवं स्वास्थ्य सेवा के जैसे क्षेत्रों में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और आलोचनात्मक सोच का प्रदर्शन कर सकते हैं।
हालांकि, इस निबंध प्रतियोगिता में केवल 15 से 17 वर्ष की आयु तक के छात्र ही भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निबंध रचनात्मक एवं मौलिक होने चाहिए और इसमें एआई का उपयोग करना पूरी तरह से वर्जित किया गया है।
निबंध, भाषा की स्पष्टता, प्रवाह और प्रस्तुत तर्कों की प्रासांगिता आदि के आधार पर जांचा जाएगा।
यह प्रतियोगिता विचारोत्तेजक विषयों से जुड़ने और लेखन कौशल को निखारने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र अधिकारिक लिंकः पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से इस प्रतियोगिता के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
