
अखिल भारतीय किसान मेला में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन Publish Date : 15/10/2025
अखिल भारतीय किसान मेला में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 2025 में आज पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में दिनांक 14 से 16 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के अंतर्गत आज अखिल भारतीय पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के तत्वावधान में किया गया। यह प्रतियोगिता 14 एवं 15 अक्टूबर, 2025 को दो चरणों में संपन्न हुई।
इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 119 पशुओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें 73 पशु राज्य स्तरीय एवं 46 पशु अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में देशी व संकर नस्लों की गायों, सांडों, भैंसों एवं बछड़ों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन सौंदर्य एवं उपयोगिता आधारित नौ श्रेणियों में देशी एवं संकर नस्लों के सांड, गाय, बिन व्याई बछड़ी, बिना दूध गाय एवं दूध देने वाली गायों का मूल्यांकन किया गया, जबकि द्वितीय दिन अन्य श्रेणियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रदर्शनी में राजा सांड (संजीव कुमार, बागपत), सरपंच गोयला सांड (मुजफ्फरनगर), बसंती गाय (बागपत), सुंदरी साहीवाल गाय एवं वेदिका गाय (हरियाणा) विशेष रूप से दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विभिन्न वर्गों में चयनित विजेताओं में प्रमुख रहेः
- दो बैलो की जोड़ी श्रेणी में दीपक कुमार (भूपसा, उत्तर प्रदेश) प्रथम स्थान पर रहे।
- देशी सांड (2-4 दांत) में दीपक कुमार ने ही प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
- संकर सांड (4 दांत से ऊपर) वर्ग में हरियाणा के करमवीर सिंह प्रथम रहे।
- देशी गाय (2 दांत बिन ब्याई बछड़ी) वर्ग में प्रियांशु राठी (साहीवाल नस्ल, मुजफ्फरनगर) प्रथम रहे।
- हरियाणा ड्राई (सूखी गाय) श्रेणी में अजीत, करमबीर और मंजीत (हरियाणा) को क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त हुए।
- देशी गाय (ड्राई) श्रेणी में आलोक मुखिया (मुजफ्फरनगर) ने साहीवाल नस्ल में प्रथम, गिर नस्ल में द्वितीय और हरियाणा नस्ल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- दूध देने वाली देशी गाय में सुनील कुमार (हिसार) प्रथम और रिंकू द्वितीय स्थान पर रहे।
- संकर दूध देने वाली गाय में हरिओम (मवाना, मेरठ) प्रथम स्थान पर रहे।
भैंस वर्ग (मुर्रा एवं अन्य नस्लें):
- ड्राई मुर्रा भैंस श्रेणी में जितेन्द्र कुमार (नैडरू, मेरठ) ने प्रथम, कपिल कुमार (औरंगनगर, रारधना, मेरठ) ने द्वितीय और हर्षित (बपरसा, मेरठ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- नो टीथ मुर्रा भैंस वर्ग में साहिल कश्यप प्रथम एवं वीरेन्द्र द्वितीय स्थान पर रहे।
- नो टीथ भैंस श्रेणी में राहुल देवा (मुर्रा भैंस, मुजफ्फरनगर) प्रथम, संगीता कुमार (नीली रवि, मेरठ) द्वितीय और विजय खोक्खर (मुर्रा, बागपत) तृतीय स्थान पर रहे।
- मुर्रा सांड (2-4 दांत) वर्ग में नीरज (रोहतक, हरियाणा) प्रथम, यादविंदर सिंह (करनाल, हरियाणा) संयुक्त रूप से प्रथम, तथा प्रवीन कुमार (भिवानी) द्वितीय स्थान पर रहे।
- मुर्रा दूध देने वाली भैंस श्रेणी में जितेन्द्र (हरियाणा) प्रथम एवं वीरेन्द्र द्वितीय स्थान पर रहे।
- दूध देने वाली मुर्रा भैंस (अन्य नस्लें) वर्ग में प्रतीक (शामली, उत्तर प्रदेश) प्रथम, सत्यकरण (मवाना, मेरठ) द्वितीय एवं अजय कुमार (शामली) तृतीय स्थान पर रहे।
- मुर्रा सांड (4 दांत से ऊपर) वर्ग में करमवीर सिंह (कुरुक्षेत्र) प्रथम, बिजेन्द्र (पानीपत) द्वितीय एवं अरुण (हिसार) तृतीय स्थान पर रहे, जबकि विजय खोक्खर (बागपत) और संजीव कुमार (बागपत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।