कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी      Publish Date : 13/10/2025

कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी

“पौष्टिक अनाज-समृद्ध किसान” थीम पर होगा कृषि कुम्भ का आयोजनः

                                        -                                                                                                        कुलपति, डॉ0 के0 के0 सिंह

कुलपति सभागार में कुलपति, डॉ0 के0 के0 सिंह की अध्यक्षता में प्रसार निदेशालय द्वारा अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के आयोजन से सम्बन्धित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 के0 के0 सिंह ने बताया कि इस बार मेले के का मुख्य आकर्षण पशु प्रदर्शनी एवं फल-फूल, शाक भाजी प्रदर्शनी होगी। मेले में हरियाणा से उच्च नस्ल के भैंसे प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं। इस अवसर पर फल-फूल, शाक भाजी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान मेले में किसानों को रबी फसलों के बीज पेड़-पौधों से सम्बन्धित नर्सरी में विकसित किए गए पौधे तथा विभिन्न अनुसंधान संस्थानों के द्वारा विकसित की गई तकनीकों को देखने एवं खरीदने का मौका मिल सकेगा। किसानों को लाने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से 93 बसों की व्यवस्था की गई हैं। कुलपति ने बताया कि किसान मेले का उद्घाटन श्री सूर्यप्रताप शाही, माननीय मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, उत्तर प्रदेश, मुख्य अतिथि एवं माननीय कृषि राज्यमंत्री,श्री बलदेव सिंह औलख, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, उत्तर प्रदेश, अति-विशिष्ट अतिथि होंगे।

                                                         

निदेशक प्रसार, पी0 के0 सिंह ने बताया कि किसान मेले में लगभग 25 हजार किसानों को लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। किसान मेंला में 150 से अधिक स्टाल लगाने की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि मेले में कृषि उद्योग प्रदर्शनी, शोध केन्द्रों पर परीक्षण एवं प्रदर्शन, रबी फसलों एवं सब्जियों की उन्नतशील प्रजातियों के बीजो की बिक्री, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, कृषि समस्या समाधान हेतु विचार गोष्ठी एवं विशेषज्ञों के व्याख्यान तथा पशु-प्रदर्शनी, ड्रोन का सजीव प्रदर्शन आदि आकर्षण होंगे, जिनके माध्यम से किसानों को उचित जानकारी दी जायेगी।

पशु-प्रदर्शनी एवं फल-फूल, शाक-भाजी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 अक्टूबर, 2025 को किया जायेगा। किसानों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक काय्रक्रमों का आयोजन प्रस्तावित हैं।

                                                                      

डॉ0 टी0 के0 सरकार, अधिष्ठाता प्रतिनिधि, पशु चिकित्सा महाविद्यालय ने अवगत कराया कि किसान मेला में विभिन्न नस्ल के गाय भैंसों को गुणवत्ता के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर कुल सचिव, डॉ0 रामजी सिंह, निदेशक प्रसार, डॉ0 पी0 के0 सिंह, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, डॉ0 आर0 एस0 सेंगर, निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण, डॉ0 यू0पी0 शाही, डॉ0 अमित कुमार, डॉ0 बिजेन्द्र सिंह, डॉ0 मुकेश कुमार, डॉ0 पी0 के0 सिंह, डॉ0 एस0 के0 लोधी, डॉ0 एस0 के0 त्रिपाठी, डॉ0 हरिओम कटियार एवं विनय प्रताप सिंह, पी0आर0ओ0, कुलपति, रितुल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।