अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 2025 में भव्य पशु प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन      Publish Date : 11/10/2025

अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 2025 में  भव्य पशु प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित “अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 2025” के अंतर्गत पशु-प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 14 एवं 15 अक्तूबर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा।  इसके लिये पशुओं का पंजीकरण 13 अक्तूबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे से 15 अक्तूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में गोवंश एवं भैंसों की विभिन्न श्रेणियों जैसे देशी, संकर (क्रॉस- ब्रीड) एवं मुर्रा नस्ल के पशुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

                                                         

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त पशुओं को निर्धारित ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पशुओं के लिए भूसे, हरे चारे तथा पानी की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्धता अनुसार की जाएगी। सभी पशुपालकों से अनुरोध है कि वे अपने पशुओं का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

                                                                      

संक्रामक रोग से ग्रसित पशुओं को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए निम्न संपर्क सूत्रों पर संपर्क किया जा सकता है- 9760407820, 9458244024, 7000593681, 9456811056, 8874942350- विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने उत्कृष्ट पशुओं का प्रदर्शन करें और पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त करें।