
कृषि विश्वविद्यालय में रबि फसलों के बीज की बिक्री Publish Date : 10/10/2025
कृषि विश्वविद्यालय में रबि फसलों के बीज की बिक्री
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ
उन्नतशील प्रजातियों को उगाकर किसान भाई अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। अधिक उत्पादन हेतु गुणवत्तायुक्त बीज का उपयोग करना आवश्यक है। किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने की दिशा में विश्वविद्यालय के द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत माननीय कुलपति जी के निर्देशन में शोध निदेशालय द्वारा विष्वविद्यालय फार्म पर फसलों के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की देखरेख में विभिन्न फसलों की उन्नतशील प्रजातियों का गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन करके उच्च गुणवत्तायुक्त बीज विश्वविद्यालय के बीज विधायन संयंत्र पर तैयार किया जाता है।
विश्वविद्यालय के बीज विक्रय केन्द्र पर गेहूँ की बुवाई की विभिन्न परिस्थितियों जैसे कि अगेती, समय से तथा विलम्ब से बुवाई हेतु विभिन्न प्रजातियों जैसे कि डी.बी.डब्लू.- 303, डी.बी.डब्लू.-327, डी.बी.डब्लू.-370, डी.बी.डब्लू.-371, डी.बी.डब्लू.-187, डी.बी.डब्लू.-173, एच.डी.-3385, एच.डी.-3386, डब्लू.एच.-1270, पी.बी.डब्लू. चपाती-1, पी.बी.डब्लू.-872, पी.बी.डब्लू.-752, पी.बी.डब्लू.-826, पी.बी.डब्लू.-226 उच्च गुणवत्तायुक्त बीज बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही सरसों, चना एवं मसूर का भी उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध है। यह बीज विश्वविद्यालय के पुराना परिसर स्थित, बीज विक्रय केन्द्र से पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त प्रजातियों का बीज विश्वविद्यालय में दिनाँक 14-16 अक्टूबर, 2025 को आयोजित होने वाले किसान मेले में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।