
कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया अपना 25 वां स्थापना दिवस Publish Date : 02/10/2025
कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया अपना 25 वां स्थापना दिवस
वैज्ञानिक शोध के ज्ञान को खेत खलियान तक पहुंचाएं, दयाल ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंधन परिषद के सदस्य -अभय दयाल
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज अपना 25वां स्थापना दिवस पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के. क.े सिंह एवं दयाल ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंधन परिषद के सदस्य अभय दयाल जी ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉक्टर के के सिंह ने विगत वर्ष में विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा शोध एवं प्रसार के कार्यों तथा प्रगति के बारे में बताया। इसके साथ ही आगे क्या किया जाना चाहिए, उन प्राथमिकताओं को अपने संबोधन में बताया। इस अवसर पर दयाल ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंधन परिषद के सदस्य अभय दयाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें शोध के ज्ञान को खेतों तक पहुंचना चाहिए और जो रिसर्च किया जाना है वह किसानों के लिए उपयोगी हो इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र नॉलेज लेने के साथ-साथ विचारों का आदान-प्रदान और टीम की भावना से कार्य करने आते हैं। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है जो कि अपने आप में एक अच्छी बात है, क्योंकि खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के अंदर टीम भावना से काम करने की आदत बनती है। अभय दयाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है और गांव की आत्मा खेती में होती है, इसलिए खेती पर विशेष ध्यान देते हुए नई-नई तकनीक को किसान के खेतों तक पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। रिसर्च को केवल डिग्री तक सीमित न रखते हुए उसे किसानों तक पहुंचाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय जलवायु परिवर्तन बड़ी तेजी से हो रहा है। इसके समाधान के लिए कार्य किया जाना चाहिए। साथ ही विश्वविद्यालय को इंडस्ट्री के साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है, जिससे इंडस्ट्री तथा विश्वविद्यालय के तकनीकी ज्ञान से किसान लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर दयाल ग्रुप द्वारा दो छात्रों आनंद सिंह एवं शिवम द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों तथा एक सिनॉप्सिस के छात्र को सम्मानित किया गया। बायोटेक्नोलॉजी के एक छात्र आदित्य पाठक को एक वर्ष के लिए ₹10000 प्रति माह फैलोशिप शोध कार्य के लिए प्रदान की गई ज्ञात हो कि यह धनराशि दयाल ग्रुप के द्वारा दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ0 डी. के. सिंह एवं धन्यवाद डॉक्टर यू0 पी0 शाही के द्वारा दिया गया। इस दौरान वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निर्देशक शोध डॉ0 कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रसार डॉ0 पी. के. सिंह, निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉ0 आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, डॉक्टर रविंद्र कुमार, डॉक्टर विवेक डॉक्टर, जयवीर यादव, डॉक्टर गोपाल सिंह, डॉक्टर विपिन कुमार, डॉ0 आर. एन. यादव एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।