कृषि विश्वविद्यालय में विद्त परिषद की 95 बैठक का आयोजन      Publish Date : 15/09/2025

  कृषि विश्वविद्यालय में विद्त परिषद की 95 बैठक का आयोजन 


कृषि विश्वविद्यालय में विद्त परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। इसके अलावा पूर्व में दयाल ग्रुप के मध्य संचालित अनुबंध को आगामी 5 वर्ष हेतु बधाई जाने का प्रस्ताव शिक्षा शोध एवं प्रसार कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के मध्य  एम ओ यू किये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। 
इस बैठक का संचालन कुलसचिव डॉक्टर रामजी सिंह द्वारा किया गया और इस बैठक में 20 प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ गोपाल सिंह, अधिष्ठाता बायोटेक्नोलॉजी डॉक्टर रविंद्र कुमार, अधिष्ठाता एग्रीकल्चर डॉ विवेक, अधिष्ठाता हॉर्टिकल्चर डॉक्टर विजेंद्र सिंह, निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉ आर एस सेंगर  निदेशक शोध, डॉ कमल खिलाड़ी, निर्देशक प्रशासन एवं अनु श्रवण डॉक्टर  यू पी शाही एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर शामिल थे।

                                                  
 सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति प्रोफेसर के के सिंह की अध्यक्षता में 95 विद्त परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 23 एजेंडे रखे गए, और इन सभी को पास कर दिया गया। इस बैठक में 21 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले 18 दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्राओं को उपाधि प्रदान करने हेतु प्रस्ताव रखा गया। विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण रजत एवं कॉस्य पदक एवं आयोजित पाठ्यक्रमों के संबंध में प्रस्ताव रखा गया था। स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विदेशी छात्रों के प्रवेश हेतु निर्धारित सीटों में वृद्धि, स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विदेशी छात्रों हेतु निर्धारित शुल्क में वृद्धि और तकनीकी महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रारंभ पाठ्यक्रम बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में आगामी सत्र 2026-27 से प्रति सेमेस्टर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव, कृषि महाविद्यालय के अंतर्गत मौलिक विज्ञान विभाग में मैथमेटिक्स विद डाटा साइंस पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से प्रारंभ किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सिक्स्थ दिन कमेटी के अनुसार ग सर्टिफिकेट ग डिप्लोमा एवं डिग्री हेतु आवश्यकता अनुसार इंटर्नशिप तथा मुख्य कोर्सों के निर्धारण का प्रस्ताव तकनीकी महाविद्यालय में संचालित कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंता की कार्यक्रम की रीक्षा पद्धति संबंधी प्रस्ताव तकनीक महाविद्यालय में संचालित कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी कार्यक्रम की फाइनल सेमेस्टर परीक्षा प्रश्न पत्र प्रारूप संबंधी प्रस्ताव आदि रखे गए, जिनको सभी की सहमति के आधार पर स्वीकृत कर लिए गए।

                                                         
इस बार दीक्षांत समारोह में छात्र अनुराग पटेल को  कुलाधिपति पदक दिया जाएगा इसके अलावा  कुलपति पदक गोल्ड 7 छात्रों को 7 छात्रों को कुलपति सिल्वर पदक एवं  7 छात्रों को कास पदक दिया जाएगा।