सूर्यघर योजना का लाभ 20 लाख लोगों ने उठाया      Publish Date : 12/09/2025

             सूर्यघर योजना का लाभ 20 लाख लोगों ने उठाया

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्नलाद जोशी ने गुरूवार को बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत देश भर में 20 लाख से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर प्रणाली (घर की छत पर सौर बिजली परियोजना) लगाई जा चुकी है और शीघ्र ही इसमें 30 लाख घरों की संख्या और जुड़ने जा रही है।

हालांकि, मंत्री ने देशभर में इस योजना के अन्तर्गत एक करोड़ लाभार्थियों के लिए रूफटॉप सोलर उपकरण लगाने के लक्ष्य का आधा हिस्सा प्राप्त करने के लिए अभी कोई विशिष्ट समय सीमा का खुलासा नहीं किया है। सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजनाओं के प्रति राज्यों की समीक्षा बैठक के उद्घाटन में सम्बोधित करते हुएष् जोशी ने कहा, ‘अब तक 20 लाख से अधिक घरों में रूफटॉप लगाने का कार्य पूरा हो चुका है और बहुत जल्द हम 30 लाख और घर इस योजना से जोड़ लेंगे।

                                                                        

इस परियोजना के तहत कुल मिलाकर हमारा लक्ष्य एक करोड़ घरों पर मृफ्त बिजली बनाने का है।’ मंत्री ने बताया कि उन्होंने सभी लोगों के लिए एक उपयोगिता पर आधारित मॉडल के स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिनके सिर पर छत नहीं है।

मंत्री ने आगे कहा कि कुछ राज्यों ने इसे (रूफटॉप सोलर लगाने) बहुत तेजी से करने की योजना बनाई है और उत्तर प्रदेश भी एक ऐसा ही राज्य है। इसके सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने मेरे साथ मुलाकात की और मुझे प्रस्तुतीकरण दिया था। कुछ राज्यों ने हमें इस उपयोगिता-आधारित मॉडल को अपने यहां लागू करने की माँग भी भेजी थी, और हमने इसे मंजूरी भी प्रदान कर दी है। 

                                                             

उन्होंनें कहा कि यह योजन माँग पर आधारित है और इसके लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जा रहे हैं।

मंत्री ने राज्यों से इन दोनों योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उन्हें सक्रिय बने रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत, हम पहले ही यह देख चुके हैं कि लगभग आधे लाभार्थियों को शून्य बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं’।

यह एक दीर्घकालिक स्थिरता को सुनिश्चित् करते हुए नागरिकों को सार्थक राहत प्रदान करने के मॉडल को दर्शाता है। ऐसे मैं समस्त राज्यों से इस प्रकार के तरीकों को अपनाने और सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की अपील करता हूँ।