वर्ष 2028 तक एआई प्रोसेसर का बाजार 500 अरब डॉलर तक होने का अनुमान      Publish Date : 30/08/2025

वर्ष 2028 तक एआई प्रोसेसर का बाजार 500 अरब डॉलर तक होने का अनुमान

विख्यात चिप निर्माता एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) की मुख्य कार्यकारी लिसा सु ने वर्ष 2028 तक कृत्रिम मेधा (एआई) प्रोसेसर का बाजार 500 अरब डॉलर से अधिक होने की आशा व्यक्त की है। सिलिकॉन वैली में स्थित इस कंपनी ने कहा है कि एआई चिप के बाजार में सालाना 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्वि होने का अनुमान है। इस प्रकार से वर्ष 2023 में 45 अरब डॉलर की सीमा को पार चुका यह बाजार वर्ष 2028 तक बढ़कर 500 अरब डॉलर से भी अधिक होने की सम्भावना हैं।

                                                                          

एएमडी के शीर्ष अधिकारी ने कंपनी के ‘‘एडवांसिंग एआई-2025’’ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हुए कहा कि इस वृद्वि का नेतृत्व इंफेरेसिंग गतिविधियाँ करेंगी जो कि प्रशिक्षण से अगल कार्य है। इंफेरेसिंग का अर्थ पहले से ही प्रशिक्षित एआई मॉडलों को व्यापक रूप से उपयोग करने और विभिन्न वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों में तैनात करने से है। इसके बारे में सु ने बताया कि आज जो कुछ भी हम देख रहे हैं, उसके आधार पर मैं आपको बता सकती हूँ कि यह संख्या वर्ष 2028 तक 500 अरब डॉलर से अधिक की हो जाएगी।

कंपनी ने इस कार्यक्रम में कई अन्य उत्पादों के साथ ‘‘एमआई-350’’ सीरीज के ग्राफिक प्रसंस्करण यूनिट (जीपीयू) को भी पेश किया है। सु ने कहा कि पेश किए गए नए चिप का चयन करना ग्राहकों के लिए लाभकारी हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि यह चिप प्रति डॉलर 40 प्रतिशत तक अधिक टोकन जारी करते हैं। जीपीयू बाजार में आमतौर पर एनवीडिया कंपनी को स्थापित माना जाता है और उसकी चिपों की माँग भी बहुत अधिक है, यहाँ तक कि उसकी चिप के लिए वेटिंग पीरियड भी होता है।

                                                      

एएमडी प्रमुख ने कहा कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के सहित 10 सबसे बड़े एआई ग्राहकों में से सात फिलहाल एएमडी इंस्टिक्ट एक्सेलेटर का उपयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर कंपनी ने एक डेवलेपर क्लाउड एक्सेस प्रोग्राम का भी शुभारम्भ किया, जिसके अन्तर्गत यह डेवलेपर समुदाय को अपनी पेशकशों का प्रत्यक्ष उपयोग करने की अनुमति प्रदान करेगी।