
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों करारा झटका दिया Publish Date : 15/08/2025
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों करारा झटका दिया
“15 अगस्त से 25,000 रूपए से अधिक ट्रांसफर पर 10 रूपए तक का लगेगा अतिरिक्त शुल्क।“
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने खुदरा ग्राहकों के लिए इमिडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) ट्रांजेक्शन चार्ज में बदलाव किया है।
यह नई दरें 15 अगस्त, 2025 से लागू होंगी। बैंक ने इसके बारे में साफ किया है कि नए नियम के अंतर्गत ब्रांच चैनल पर अलग-अलग चार्ज लगाए जाएंगे।
25,000 रूपए से कम ऑनलाईन लेनदेन पर राहत अब भी बरकरार रहेगी, जबकि बड़े लेन-देन महंगे हो जाएंगे।
ऑनलाइन ट्राँजेक्शन पर ऐसे लगेगा शुल्कः
ट्राँजेक्शन (रूपए में) |
मौजूदा समय में |
15 अगस्त के बाद |
25,000 रूपए तक के लेन-देन |
फ्री |
फ्री |
25,001 से एक लाख रूपए तक |
फ्री |
रू 2 + जीएसटी |
एक लाख रूपए से लाख रूपए तक |
फ्री |
रू 6 + जीएसटी |
दो लाख रूपए से पांच लाख रूपए तक |
फ्री |
रू 10 + जीएसटी |
पांच लाख रूपए से अधिक तक के लेन-देन पर |
|
रू 20 + जीएसटी |
ब्रांच में जाकर भेजने पर लगने वाला शुल्क
ट्राँजेक्शन (रूपए में) |
एसबीआई |
पीएनबी |
केनरा बैंक |
10,000 रूपए तक |
रू 2 |
रू 6 |
रू 3 |
रूपए 10 से 25 हजार तक |
रू 2 |
रू 6 |
रू 5 |
25 हजार से एक लाख रूपए तक |
रू 5 |
रू 6 |
रू 8 |
एक लाख रूपए से दो लाख रूप्ए तक |
रू 15 |
रू 12 |
रू 15 |
दो लाख रूपए से पांच लाख रूपए तक |
रू 20 |
रू 12 |
रू 20 |
* उपरोक्त शुल्क पर जीएसटी अलग से देय होगा।