कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया      Publish Date : 14/08/2025

कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया

  • 59 लाख रुपए की लागत से बने मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण

                                                        

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज 59 लख रुपए की लागत से बने मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के. के. सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति डॉक्टर के. के. सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मशरूम कंपोस्ट एवं बीज की उपलब्धता हो जाने पर आसपास के क्षेत्र के किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसान और युवा मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधीय मशरूम अनुसंधान कार्य कृषि विश्वविद्यालय में तेजी से किया जा रहा है।

                                              

इस अवसर पर परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉक्टर गोपाल सिंह ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय में पाश्चराइजेशन यूनिट, कंपोस्ट शेड, कार्डशिप मशरूम प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है, जिससे औषधीय मशरूम का उत्पादन किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस पहल से औषधीय मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में एक नई दिशा मिल सकेगी।

                                                      

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर रामजी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक शोध डॉ0 कमल खिलाड़ी, निदेशक ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ0 आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर एवं परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ0 गोपाल सिंह,     डॉक्टर प्रशांत मिश्रा, डॉक्टर रमेश यादव और विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता डॉक्टर विवेक धामा, डॉ0 रविंद्र कुमार, डॉ0 बिजेंद्र सिंह, डॉक्टर जयवीर यादव, डॉक्टर आर. एन. यादव, डॉक्टर प्रशांत मिश्रा, डॉ0 दीपक मिश्रा, डॉक्टर नीलेश चौहान, डॉक्टर सत्येंद्र खारी के अलावा शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इस केन्द्र के निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन मेरठ के द्वारा पूर्ण कराया गया है।