
कृषि विश्वविद्यालय में आज एक पेड़ मां के नाम का दूसरा जन अभियान हुआ आरम्भ Publish Date : 09/07/2025
कृषि विश्वविद्यालय में आज एक पेड़ मां के नाम का दूसरा जन अभियान हुआ आरम्भ
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधारोपण किया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहे बच्चों, महिलाओं एवं सभी लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी रक्षा रोपण की शपथ दिलाई। यह जन अभियान, जो कि 9 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया जा रहा है, में 37 करोड़ से भी अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृषि विश्वविद्यालय के इस जन अभियान में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. के. सिंह ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपील की स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण संरक्षित करने हेतु वृक्षारोपण महा अभियान 2025 में प्रारम्भ कर दिय गया है। इसमें अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लें, जिससे जल, जमीन एवं पर्यावरण आदि सबको सुरक्षित रखा जा सके।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री संजीव सिक्का ने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद जीवन में वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह कम से कम एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी देखभाल करें, जिससे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके क्योंकि हम लोग देख रहे हैं जलवायु परिवर्तन के कारण वातावरण में बहुत तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ेगा। इसलिए हम लोगों को अभी से सतर्क रहकर मोदी और योगी सरकार द्वारा पूरे देश में पौध रोपण जन अभियान में अपनी भागीदारी देकर पर्यावरण को संरक्षित रखने में सभी लोग योगदान देना चाहिए।