कृषि विश्वविद्यालय को नेक में मिला ए ग्रेड      Publish Date : 13/05/2025

          कृषि विश्वविद्यालय को नेक में मिला ए ग्रेड

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कुलपति डॉक्टर के. के. सिंह के द्वारा की गई। बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद नेक द्वारा ए ग्रेड मिलने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 23 तक विश्वविद्यालय में किए गए शिक्षण, शोध एवं प्रसार के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए विश्वविद्यालय को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने कुलाधिपति महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुलाधिपति के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा उल्लेखनीय प्रगति की गई।

                                            

बैठक में उन्होंने क्राइटेरिया के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ मंथन करते हुए भविष्य में इसमें और अधिक सुधार कर आगे बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक एवं  सराहनीय उपलब्धि है, जो संस्थान की उच्च गुणवत्ता प्रतिबद्धता एवं समर्पण को दर्शाती है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के उपलक्ष में आज सेलिब्रेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कुलसचिव प्रोफेसर राम जी सिंह तथा संचालन आइक्यूएसी सेल के समन्वक प्रोफेसर अमित कुमार द्वारा किया गया।

                                                 

इस अवसर पर वित्ती-नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, अधिष्ठाता कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, प्रोफेसर रविंद्र कुमार, अधिष्ठाता कृषि, डॉक्टर विवेक धामा, निदेशक प्रसार डॉ पी. के. सिंह डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ  आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ डी. के. सिंह, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर सकाय डॉ वी. पी. ध्यानी, डॉ रचना वर्मा, डॉ यू. पी. शाही, डॉ जयवीर सिंह, डॉ विजय सिंह, डॉक्टर तरुण सरकार, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ पंकज कुमार, डॉ जैनिया, डॉ कमल खिलाड़ी तथा विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहे।