मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया पोल्ट्री तथा फूड प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण      Publish Date : 16/04/2025

मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया पोल्ट्री तथा फूड प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण

                                          

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री बलदेव सिंह औलख ने आज विश्वविद्यालय के विभिन्न यूनिट्स का भ्रमण कर वहां पर चल रहे शोध कार्यों का अवलोकन किया। मंत्री जी ने पोल्ट्री यूनिट, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की फूड प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. के. सिंह, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर रामजी सिंह, डॉक्टर निलेश चौहान, डॉक्टर डी. के. सिंह, लाइब्रेरी इंचार्ज प्रोफेसर रचना वर्मा तथा वेटरनरी महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

                                       

कृषि मंत्री ने विभिन्न यूनिट में चल रहे कार्यों की सराहना की और उन्होंने इन यूनिट्स को किसान उपयोगी बताते हुए किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही।