कृषि विश्वविद्यालय में कृषि बागवानी और पशुपालन के विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन      Publish Date : 16/04/2025

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि बागवानी और पशुपालन के विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन

कृषि विश्वविद्यालय में अगली पीढ़ी की कृषि बागवानी और पशुपालन के सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कल दिनांक 16-04-025 से आरम्भ होगा राष्ट्रीय सम्मेलन।

  • लक्ष्यो की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन
  • विभिन्न प्रदेशों से जुटेगे 400 से अधिक वैज्ञानिक
  • कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि के रूप में लेंगे भाग

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कल से अगली पीढ़ी की  कृषि बागवानी और पशुपालन के सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकीकरण 2025 विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के के सिंह तथा माननीय मंत्री बलदेव सिंह औलख   कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मंत्री बलदेव सिंह औलख कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मुख्य अतिथि तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य डॉ मेजर सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10ः30 बजे वेटरनरी कॉलेज के सभागार में अतिथियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर डी वी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय   कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर वेटरनरी एंड इकोलॉजिकल साइंस जम्मू एवं सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

इसके सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर. एस. सेंगर ने बताया कि खाद्यान्न सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत कृषि पद्धतियों विषय पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 400 विज्ञानिको शिक्षकों शोध छात्र-छात्राओं द्वारा अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर विवेक धामा ने बताया की सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।