फरवरी में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रह सकता है      Publish Date : 04/02/2026

               फरवरी में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रह सकता है

फरवरी के महीने में, देश में मौसम के सामान्य से अधिक गर्म रहने और कम बारिश के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आईएमडी के महानिदेश मृत्युन्जय महापात्र शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जाकारी प्रदान की है।

इसके सम्बन्ध में महापात्र ने कहा कि पूरे देश में फरवरी के महीने में होने वाली बारिश का सामान्य से कम रहने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम एवं अधिकतम दोनों तापमान का भी समान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

                                                 

इस स्थिति में गर्मी जल्द ही दस्तक दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो इससे गेहूँ और जौ जैसी फसलों में समय से पकने की समस्या हो सकती है, जिससे इनकी बालियों में दाने कम या नहीं बनेंगे और दाने हल्के रहेंगे, जिससे उपज भी कम हो जाएगी।

जनवरी के महीने में देशभर में औसत तापमान सामान्य से अधिक ही रहा, जबकि वर्षा भी 31.5 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। आईएमडी ने फरवरी के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक पारा और कम बारिश होने की चेतावनी दी है।

दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मु और कश्मीर और लद्दाख आदि क्षेत्रों में, फरवरी के महीने में वर्षा के समान्य से कम रहने की प्रबल सम्भावना है।

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन फरवरी तक पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।