गन्ना किसानों के लिए सरकार दे रही है ₹15,000 तक की छूट      Publish Date : 26/11/2026

गन्ना किसानों के लिए सरकार दे रही है ₹15,000 तक की छूट

  • गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही है ₹15,000 तक की सब्सिडी, मुफ्त बीज से लेकर पौधों तक का मिलेगा लाभ

अगर आप भी इस रबी सीजन गन्ने की खेती करने जा रहे हैं और इस बात को लेकर परेशान है कि अच्छी गुणवत्ता वाले कम दाम में बीज कहां से खरीदे। आपकी इस परेशानी को देखते हुए अब सरकार दे रही गन्ने का फ्री बीज और प्रति क्विंटल सब्सिडी की छूट के साथ।

अगर आप किसान है और यह सोच रहे हैं कि किस फसल की पैदावार से बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे में गन्ने की फसल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। ऐसे में गन्ने की फसल को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार बीज विकास योजना के अन्तर्गत गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए फ्री बीज और प्रति क्विंटल सब्सिडी की राहत गन्ना किसानों के लिए उपलब्ध करा रही है।

गन्ना किसानों को किन योजनाओं से मिलेगा लाभ?

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग की ओर से बीज विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य किसानों को खेती के हर चरण में सहायता उपलब्ध कराना है, जो इस तरह से हैं-

निःशुल्क बीज वितरण योजना

इस योजना के तहत चयनित किसानों को गन्ने का बीज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है। खास बात यह है कि किसानों को बीज लेने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि चयनित लाभार्थियों के घर तक गन्ने का बीज पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष मदद मिल सकती है।

मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना

मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदानित दर पर गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाता है। इसमें सामान्य और आरक्षित वर्ग के किसानों के लिए अलग-अलग अनुदान निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के किसानों को 260 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाती है।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के किसानों को 310 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी मिलती है।

इस सहायता से किसानों को उन्नत किस्म का गन्ना बीज कम खर्च में उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। साथ ही, किसान पुरानी किस्मों के स्थान पर नई और बेहतर किस्मों की खेती की ओर भी बढ़ सकते हैं।