चीनी के उत्पादन में 9 प्रतिशत से अधिक वृद्वि      Publish Date : 25/06/2026

चीनी के उत्पादन में 9 प्रतिशत से अधिक वृद्वि

देश में इस वर्ष चीनी उत्पादन 31 मार्च तक 271.20 लाख टन पहुंच चुका था, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, उत्तर प्रदेश में पहली बार इस सीजन में चीनी के उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गन्ने की पैदावार 30 प्रतिशत तक कम होने की शिकायतें आई हैं। शुरुआत में उत्पादन अधिक था, किन्तु जनवरी के बाद उत्पादन में गिरावट आना शुरू हो गई और मार्च में यह गिरावट करीब 13 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। उत्तर प्रदेश में अब तक 87.45 लाख टन चीनी उत्पादन हो चुका है, जो पिछले वर्ष के लगभग बराबर ही है। अब जबकि कई चीनी मिलें बंद भी हो चुकी हैं और कुछ ही मिलें अभी चल रही हैं, जो जल्द ही बंद हो सकती हैं।

                                   

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी का उत्पादन बढ़ा है। महाराष्ट्र में करीब 24 प्रतिशत और कर्नाटक में 17 प्रतिशत अधिक चीनी का उत्पादन दर्ज किया गया है।