देश में जून से ‘खेत बचाओ अभियान’ से सुधरेगी मिट्टी की सेहत      Publish Date : 12/06/2026

देश में जून से ‘खेत बचाओ अभियान’ से सुधरेगी मिट्टी की सेहत

देश में जून से ‘खेत बचाओ अभियान’ से सुधरेगी मिट्टी की सेहत                                                -शिवराज चौहान

देशभर की मिट्टी की सेहत सुधारने, लागत घटाने और अन्नदाताओं को मिट्टी के प्रति जागरूक करने के लिए दिनांक 01 जून से 15 जून तक देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा और फसलों की आवश्यकता क अनुसार ही खाद डालने के प्रशिक्षित किया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत मंगलवार को भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खरीफ कृषि जोनल कॉन्फ्रेंस की प्रेस वार्ता के दौरान की।

                                      

केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने बताया कि छह सूत्रीय रणनीति के तहत केंद्र सरकार नकली पेस्टिसाइड और खराब किस्म के बीजों की बिक्री रोकने के लिए कड़े कानून लाने की तैयारी भी कर रही है। इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्री चौहान ने पूर्वी भारत में धान की कटाई के बाद खाली रहने वाली ‘राइस फेलो’भूमि की पहचान कर इस प्रकार की भूमि पर दलहन-तिलहन मिशन को तेजी से आगे बढ़ाए जाने की बात भी कही है। स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग और मूल्य संवर्धन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए दाल और तेल मिलों की स्थापना पर सब्सिडी देने की भी घोषणा की है।