गन्ने की पैदावार में महिला समूह की सराहनीय पहल      Publish Date : 31/05/2026

गन्ने की पैदावार में महिला समूह की सराहनीय पहल

पीलीभीत जिले में गन्ने के उत्पादन को अधिक बेहतर बनाने के लिए महिलाओं के द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। गन्ना विकास परिषद पूरनपुर के अन्तर्गत गाँव गहलुईया में महिला स्वयं सहायता समूह गन्ने की उन्नत किस्मों का बीज तैयार कर उसे किसानों के लिए उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। इसे महिलाओं के लिए आर्थिक रूप सुदृढ़ होने के एक अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है। समूह ने शुगरकेन सर्च सेंटर शाहजहांपुर से नवीन और उधिक उत्पादन क्षमता से युक्त किस्म, को.शा-19231 के लगभग 8000 बड़ प्राप्त किए गए हैं। इन बड्स से वैज्ञानिक विधि से गन्ने की पौध तैयार की जा रही है, जिसमें समूह से जुड़ी महिलाएं सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। इसके अलावा इस समूह के द्वारा अन्य उन्नत और अनुमोदित किस्मों की पौध भी तैयार की जा रही है, जैसे को.शा. 13235, को.शा. 17231 और को.लख. 16202 आदि।

वैज्ञानिक तरीके से चयन की गई इन किस्मों में अधिक उत्पादन क्षमता, रोगों के प्रति बेहतर प्रतिरोध, शर्करा का अधिक प्रतिशत, बदलती हुई जलवायु के प्रति अनुकूलता के जैसे गुण उपलब्ध होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ बीज के द्वारा ही स्वस्थ फसल और अधिक लाभ सम्भव होता है। इस पहल के द्वारा जहां एक ओर किसानों गन्ने का गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं की आय भी बढ़ रही है। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम के अनुसार, महिला स्वयं सहायता समूह के इस प्रयास से क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से पूरनपुर क्षेत्र में गन्ना खेती में नवाचार और महिलाओं के सशक्तिकरण दोनों को ही एक नई पहचान मिल रही है।