
कम पानी से पेड़ उगाने की अभिनव तकनीक Publish Date : 29/05/2026
कम पानी से पेड़ उगाने की अभिनव तकनीक
-
मात्र एक लीटर पानी से 60,000 पेड़ उगाने की तकनीक
राजस्थान के जिला सीकर के रहने वाले सुंडाराम, जिन्होंने ने एक ऐसे तरीके का विकास किया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक पौधे को उसके पूरे जीवन काल में मात्र एक लीटर पानी ही दिया जाता है। सुंडाराम, इस विधि के द्वारा अब तक 60 हजार से भी अधिक पेड़ लगा चुके हैं और यह पेड़ अच्छी तरह से फल-फूल भी रहे हैं।
इस विधि में पेड़ लगाने के लिए मानसून से पहले 20 सेमी से अधिक गहरा गड्ढ़ा खोदा जाता है। गड्ढे में नमी के उपलब्ध होने के कारण, केवल 1 लीटर पानी के साथ ही पौधा इस गड्ढ़े में लगा दिया जाता है, और बाद पौधे को बाद में फिर से पानी देने की आवश्यकता नहीं होती है।

बारिश के बाद, मिट्टी की ऊपरी परत को ढक दिया जाता है जिससे कि धूप से जमीन के नीचे की उपलब्ध नमी भाप बनकर उड़ने नहीं पाए और पेड़ सुरक्षित बना रहे, साथ उसकी पानी की आवश्यकताएं जमीन की नमीं के माध्यम से ही पूरी होती रहें।
