
सियांग घाटी में मिली अदरक की दुर्लभ प्रजाति Publish Date : 28/05/2026
सियांग घाटी में मिली अदरक की दुर्लभ प्रजाति
अरुणाचल प्रदेश की हरी-भरी और दुर्गम सियांग घाटी एक बार फिर अपनी संमृद्ध जैव विविधता के कारण चर्चा में है। शोधकर्ताओं ने यहां अदरक की एक विल्कुल नई और दुर्लभ प्रजाति पैराकेम्फेरिया अल्बा की खोज की है, जो विज्ञान जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह खोज सीएसआईआर-नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और स्थानीय कॉलेजों के वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयास से संभव हुई। सफेद रंग के नाजुक फूलों वाली यह प्रजाति अपने वंश की दूसरी ज्ञात प्रजाति है और पूर्वोत्तर भारत की अनछुई वनस्पतियों की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अदरक नमी वाली, रेतीली मिट्टी और छायादार ढलानों में उगती है। अब तक इसे सिर्फ सीमित क्षेत्र में ही देखा गया है। इसलिए, इसके संरक्षण की आवश्यकता है। यह खोज पूर्वी हिमालय की समृद्ध जैव विविधता और नई वनस्पतियों की पहचान के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
