
महत्वकांक्षी योजना है कृषि सखी Publish Date : 26/05/2026
महत्वकांक्षी योजना है कृषि सखी
चर्चा में क्यों: हाल ही में, महिला किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'कृषि सखी' पहल शुरू की गई है। यह एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा लॉन्च किया गया एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है।
इसका उद्देश्य: कृषि सखी का उद्देश्य कृषि और फसल बीमा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाकर, भागीदारी को प्रोत्साहित करके तथा क्षमता निर्माण के माध्यम से महिला किसानों को सशक्त बनाना है।
क्षमता निर्माण एवं कार्यशालाएं: कृषि सखी के तहत वीडियो, पदयात्रा और कार्यशालाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए गए तथा महिला किसानों को फसल बीमा योजनाओं पर जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया।
संभावित प्रभाव: कृषि सखी पहल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा, ज्ञान और संसाधनों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
