गन्ना सर्वेक्षण कार्यक्रम एवं किसानों से अपील      Publish Date : 22/05/2026

गन्ना सर्वेक्षण कार्यक्रम एवं किसानों से अपील

गन्ना विकास विभाग, रामपुर द्वारा अवगत कराया जाता है कि जनपद में गन्ना सर्वेक्षण कार्य 01 मई 2026 से प्रारंभ होकर 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह सर्वेक्षण कार्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से GPS युक्त HHC/HHT (एंड्राइड मशीनों) द्वारा संपन्न किया जाएगा, जिससे सर्वे प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

जबकि, सर्वेक्षण के अंतर्गत इस वर्ष केवल पौधा गन्ने का विस्तृत सर्वे किया जाएगा, पेड़ी (Ratoon) वाले प्लाटों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सर्वे के सभी आंकड़े सीधे गन्ना विकास विभाग के मुख्य सर्वर पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएगे तथा किसानों के डेटा का मिलान राजस्व अभिलेख (भूलेख) से किया जाएगा ।

                                 

गन्ना कृषकों को सर्वे टीम के आगमन की सुचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 03 दिन पूर्व SMS के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। सर्वे पूर्ण होने के पश्चात संबंधित खेत का विवरण भी किसानों को SMS के माध्यम से भेजा जाएगा। साथ ही सभी कृषकों के लिए inquiry.caneup.in पोर्टल पर अपना घोषणा पत्र भरना अनिवार्य किया गया है।