
भूलेख से सम्बन्धित कागजात में उत्तर प्रदेश सरकार ने दी बड़ी राहत Publish Date : 11/05/2026
भूलेख से सम्बन्धित कागजात में उत्तर प्रदेश सरकार ने दी बड़ी राहत
- अब घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रतिलिपि।
- अब तहसील और कचहरी के चक्कर से मिलेगी मुक्ति।
- राजस्व विभाग के द्वारा की गई नई डिजिटल व्यवस्था लागू।
- आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन।
- आवेदन के लिए आपको अपने जनपद, तहसील, गांव और गाटा संख्या आदि को भरना होगा।
- ऑनलाइन शुल्क जमा करते ही तुरंत अपना भूलेख डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार अब किसी भी किसान को अपनी भूमि से सम्बन्धित दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए कचहरी, तहसील आदि के अलावा अन्य किसी भी सरकारी विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वह घर बैठे ही अपनी भूमि के कागजों को अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑनलाईन फीस जमा कर डाउनलोड कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी सर्विस कॉमन सेन्टर से प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
