गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!      Publish Date : 06/05/2026

        गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!

मोदी कैबिनेट ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी है।

यह मूल्य पुनर्प्राप्ति न्यूनतम 10.25% दर पर आधारित है, जिसमें 0.1% की प्रत्येक वृद्धि पर ₹3.56 प्रति क्विंटल का प्रीमियम और पुनर्प्राप्ति में 0.1% की प्रत्येक कमी पर ₹3.56 प्रति क्विंटल की कमी का प्रावधान है।

इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही चीनी मिलों और संबंधित सहायक कार्यों में लगे 5 लाख श्रमिक लाभान्वित होंगे।

किसानों की समृद्धि, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के हित में वर्ष 2026-27 के चीनी सत्र हेतु ₹365 प्रति क्विंटल का लाभकारी मूल्य निर्धारित किया है, जिससे किसानों की आय को मजबूत आधार मिलेगा।

इसके साथ ही कपास क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ₹5,659.22 करोड़ के निवेश के साथ “कपास उत्पादकता मिशन”को स्वीकृति दी गई है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक आत्मनिर्भरता हासिल करना है।

यह निर्णय न केवल किसानों की आय में वृद्धि करेगा, बल्कि कृषि और वस्त्र उद्योग दोनों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।