देश के चीनी उत्पादन में बढ़ोत्तरी      Publish Date : 04/05/2026

          देश के चीनी उत्पादन में बढ़ोत्तरी

  • देश में इस साल चीनी उत्पादन 31 मार्च तक 271.20 लाख टन पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 9% ज्यादा है।

हालांकि, उत्तर प्रदेश में पहली बार इस सीजन में उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है। कुछ इलाकों में गन्ने की पैदावार 30% तक कम होने की शिकायतें आई हैं। शुरुआत में ज्यादा उत्पादन था, लेकिन जनवरी के बाद गिरावट शुरू हो गई और मार्च में यह गिरावट करीब 13% तक पहुंच गई। उत्तर प्रदेश में अब तक 87.45 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है, जो पिछले साल के लगभग बराबर है।

                                          

कई चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं और कुछ ही मिलें अभी चल रही हैं, जो जल्द बंद हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र और कर्नाटक में उत्पादन बढ़ा है। महाराष्ट्र में करीब 24% और कर्नाटक में 17% ज्यादा चीनी बनी है।