उत्तर प्रदेश में गन्ने की रिकार्ड बुवाई      Publish Date : 30/04/2026

     उत्तर प्रदेश में गन्ने की रिकार्ड बुवाई

  • प्रदेश में गन्ने की खेती में रिकार्ड तेजीः 60 प्रतिशत की बुवाई पूरी

किसानों के लिए 94 करोड़ रूपये की बड़ी मदद, गन्ने का पहली बार 6.90 करोड़ कुन्तल शुद्व बीज ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।

इस बार प्रदेश में गन्ने की खेती नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार के प्रययासों और आधुनक तकनीकों के माध्यम से गन्ने की बसंतकालीन बुवाई रिकार्ड गति पकड़ी है। प्रदेश में अभी तक 14.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के लक्ष्य के मुकाबले 8.71 लाख हेक्टेयर अर्थात 60 प्रतिशत क्षेत्र में गन्ने की बुवाई पूरी की जा चुकी है, जो कि पिछले वर्ष के 7.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से कहीं अधिक है।

                           

प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के द्वारा स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि प्रदेश समस्त चीनी मिले किसानों की हर सम्भव मदद करने के लिए आगे आएं, जिससे कि निर्धारित लक्ष्य की शतप्रतिशत पूरी की जा सके। इसके साथ ही इस बार पहली बार 6.90 करोड़ कुन्तल गन्ने के शुद्व बीज को ऑनलाईन उपलब्ध कराया गया है। एसएमएस सेवा के माध्यम से भी किसानों को जानकारी प्रदान की जा रही है, जिसके चलते पदारदर्शिता एवं पहुँच दोनों ही बढ़ी हैं। उन्नत उत्पादन के लिए गन्ने की नवीन किस्में जैसे कि को.शा. 18231 और को.शा. 17231 आदि के समेत विभिन्न प्रजातियों को जारी किया जा चुका है, जो कि अधिक उपज देने और अपनी रोगरोधी क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

                             

गन्ने के बीज की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सीड ट्रैक एंड ट्रैस एप को भी विकसित किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से 3,184 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 60 हजार महिलाएं भी गन्ने की नर्सरी को तैयार कर रही हैं। वहीं किसानों को बी, परिवहन और कृषि उपकरण आदि के सम्बन्ध सहायता प्रदान करने के लिए 94 करोड़ रूपये का बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है।