यह समय तापमान गन्ने की बुवाई के लिए अत्यंत अनुकूल      Publish Date : 04/04/2026

यह समय तापमान गन्ने की बुवाई के लिए अत्यंत अनुकूल

इसलिए जो खेत सरसों एवं गेहूं की कटाई के बाद खाली हो रहे हैं, उनमें पलेवा (पूर्व सिंचाई) करने में समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए।

  • खेत खाली होने के बाद तुरंत ही गन्ने की बुवाई की तैयारी करें।

  • नालियाँ बनाकर ही गन्ने की बुवाई करें।

  • गन्ने की बुवाई करने के तुरंत बाद एक हल्की सिंचाई अवश्य करें।

अपेक्षित सावधानियाँ

                                

  • गन्ने की सूखी (ड्राई) बुवाई करने के बाद पानी देने में अधिक विलम्ब न करें।

  • गन्ने की बुवाई करने के तुरंत बाद हल्का पानी देना अनिवार्य है।

  • यदि मिट्टी की भारी (काली/चिकनी) है, तो 7-8 दिन बाद एक हल्की सिंचाई और अवश्य करें।

  • खरपतवार नियंत्रण करते रहें।

सूखी बुवाई के प्रमुख लाभः-

  • समय और पानी की बचत होती है (पलेवा करने की जरूरत नहीं)।

  • गन्ने का अंकुरण (जमाव) बेहतर और समान होता है।

  • कार्य प्रबंधन आसान और तेजी के साथ होता है।