प्रदेश में किसान आई डी के अभाव में करना पड़ सकता समस्याओं का सामना      Publish Date : 15/03/2026

प्रदेश में किसान आई डी के अभाव में करना पड़ सकता समस्याओं का सामना

उत्तर प्रदेश में किसानों को अब खाद खरीदने के लिए Farmer ID दिखाना जरूरी होगा। प्रदेश सरकार इसे 1 जून से लागू करने की तैयारी कर रही है। पीएम किसान समेत अन्य योजनाओं का लाभ भी किसान आईडी के माध्यम से ही से ही प्राप्त हो सकेगा।

सरकार किसान के खेत के खाता नंबर और जमीन को आधार से जोड़कर किसान रजिस्ट्री बना रही है। अब तक करीब 2 करोड़ किसानों की आईडी बन चुकी है।

                                

खाद खरीदते समय ई-पॉस मशीन में किसान आईडी दर्ज होगी, जिससे पता चल जाएगा कि किसान पहले कितनी खाद ले चुका है। फिलहाल प्रति हेक्टेयर 7 बोरी यूरिया और 5 बोरी डीएपी देने का मानक निर्धारित किया गया है।

हालांकि अभी भी करीब 88 लाख किसानों की आईडी बनना बाकी है, जिससे कुछ किसानों की पीएम किसान की किस्त भी अटक सकती है।